एंड्रॉयड फोन से डिलीट हुए फोटो कैसे रिकवर करे?


आपके पास Android फ़ोन है तो ये पोस्ट आपके लिए बेहद ही काम की है। इस पोस्ट में आपको बताएँगे कि डिलीट फोटो को रिकवर कैसे कर सकते है।हमारे mobile में बहुत सारे फोटो हम मेमोरी की तौर पर सेव कर रखते है। इसमें अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताई गई सुनहरे फोटो मेमोरी के तौर पर होते है। ऐसे में ये मीठी यादें कोई वायरस की वजह से या अनजाने में हमसे ही डिलीट हो जाये तो बेहद तकलीफ़देह होता है और ये प्रॉब्लम में भी सामना कर चुका हूं।। ऐसे में हमारे सामने ये समस्या आती है कि डिलीट हुए फोटो कैस रिकवर करे।अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ हो तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

सबसे पहले जिस एंड्राइड मोबाइल से फोटो डिलीट हुआ है, उसमे एक एप्लीकेशन डाउनलोड करे। जिसका नाम है – डिस्क डीगर फोटो रिकवरी प्ले स्टोर जहाँ से आप आसानी से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। और इस ऐप की प्ले स्टोर पर रेटिंग भी काफी अच्छी है।इसके बाद इसे ओपन कीजिये। ओपन करने पर एक ऑप्शन आएगा - स्टार्ट बेसिक फोटो स्कैन इस पर Tap कीजिये।

अब ये एप्लीकेशन स्कैन करना शुरू करेगा। इसमें कुछ टाइम लगेंगे। स्कैन कम्पलीट होने के बाद जितने भी फोटो recover हुए है उसकी लिस्ट आ जायेगा। इसमें जिस भी फोटो को आपको वापस लाना हैउसे सेलेक्ट कीजिये और ऊपर Recover ऑप्शन पर Tap करें।फोटो को रिकवर करने के लिए आपको विकल्प दिखाई देंगे। आप अपने अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते है।

फोटो मेमोरी या एसडी कार्ड में सेव करने के लिए सेकंड ऑप्शन Custom Location सेलेक्ट करिए।इस तरह आपके एंड्राइड मोबाइल से डिलीट हुआ फोटो वापस आपके मेमोरी कार्ड में सेव हो जाएंगे जिसे आप गैलरी या फाइल मैनेजर में जाकर देख सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

व्हाट्सप्प से कैसे फुल HD IMAGE भेजे ?