जानिए आधार कार्ड क्यों जरूरी हैं और इसे कैसे डाउनलोड करे?
जैसा कि आप जानते है कि आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को दिया जाने वाला एक पहचान पत्र है जो 12 अंको का होता है जिन्हें भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण जारी करता है. यह संख्या भारत में किसी भी व्यक्ति का पते और उसकी जानकारी कर प्रमाण होगा. भारत का कोई भी व्यक्ति इसके लिए नामांकन भर सकता है परन्तु वह भारत का निवासी होना चाहिए.और जो भी यूआईडीआई की प्रकिया को पूरा करता हो.आधार सिर्फ एक पहचान पत्र है यह भारत की नागरिकता को प्रमाणित नहीं करता है.
आधार कार्ड के लाभ
किसी भी व्यक्ति का आधार नंबर उसके जीवन भर की पहचान है.आधार नंबर के द्वारा किसी भी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग,मोबाइल,कनेक्शन और गैर सरकारी योजनाओ में फायदा मिलता है.
आधार कार्ड को बहुत ही आसानी से कहीं भी डाउनलोड कर सकते है और बहुत ही आसान तरीके से इसका सत्यापन हो जाता है.
अगर आपके आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत है तो अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर अपनी जानकारी सही करवा सकते है इसके लिए आपको वेरिफिकेशन लिए वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी भी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है.
ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए भी आपको आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर जाकर खुद uan के पोर्टल पर केवाईसी करवाना पड़ेगा और केवाईसी होने के बाद तभी ऑनलाइन पीएफ निकाल पाना संभव है.
यह विधि पूर्णतः बायोमेट्रिक पद्धति पर आधारित होती है. यानी कोई भी व्यक्ति को स्वयं आधार सेंटर जाकर अपनी जानकारी सही करवानी पड़ेगी अगर जानकारी गलत है तो उसने मोबाइल नंबर, पिता का नाम,एड्रेस आपकी वर्तमान मेल आईडी की जानकारी भी सही करवा सकते है.
आधार कार्ड भी आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है.

Comments
Post a Comment