महिलाओं के लिए भारत दुनिया में सबसे खतरनाक देश, पाकिस्तान नंबर 6 पर, एक सर्वे ने किया दावा

नमस्कार दोस्तों एक सर्वे के दौरान आयी रिपोर्ट में ये कहा गया है की भारत महिलाओ के लिए सबसे खतरनाक देश है इसके के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत नंबर वन पर है।
आतंकवाद से जूझ रहे देश अफगानिस्तान और युद्ध से ग्रस्त सीरिया दूसरे और तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान नंबर 6 पर है, जबकि अमेरिका दसवें नंबर पर। यह दावा द थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे में किया गया है। इस सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल किये गए थे जिसमे ये रिपोर्ट सामने आयी । इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था।

क्यों टॉप पर हैं ये 5 देश
1. भारत :तीन वजह बताई गई - सेक्सुशल वॉयलेंस की घटनाएं आजकल बहुत बाद गयी है हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज किये जाते हैं।और न जाने कितनो की तो रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो पति है इसके अलावा कल्चरल और ट्रेडिशनल प्रैक्टिस और महिलाओं की बढ़ती तस्करी अन्य दो वजह हैं।

2. अफगानिस्तान : महिलाओं पर नॉन सेक्सुशल वॉयलेंस, स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी और आर्थिक संसाधनों का अभाव।

3. सीरिया : सात साल के गृहयुद्ध के कारण महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय और काफी ख़राब बनी हुई है। महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं तक कोई पहुंच नहीं।

4. सोमालिया : 1991 से यहां गृहयुद्ध चल रहा है। इससे महिलाएं अनसेफ फील करती हैं। ट्रेडिशनल कल्चर की वजह से भी महिलाएं परेशान।

5. सऊदी अरब : कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव। सांस्कृतिक व धार्मिक परम्पराओं के कारण महिलाएं अनसेफ।

छठे नंबर पर है पाकिस्तान :
सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं, ऑनर किलिंग और घरेलू हिंसा के मामलों के कारण वहां महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए उसे छठे स्थान पर रखा गया है।

अमेरिका क्यों है 10वें नंबर पर?
पिछले साल #MeToo कैम्पेन के कारण अमेरिका में हजारों महिलाओं ने सोशल मीडिया के जरिए सेक्शुअल हैरासमेंट की स्टोरीज शेयर की थीं जिसके चलते अमेरिका का नाम इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया है । इसी वजह से अमेरिका भी इस लिस्ट के टॉप 10 देशों में शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

व्हाट्सप्प से कैसे फुल HD IMAGE भेजे ?

एंड्रॉयड फोन से डिलीट हुए फोटो कैसे रिकवर करे?