पाकिस्तान के इस भ्रष्टाचारी नेता को हुई 10 साल की कठोर सजा
पाकिस्तान की कोर्ट में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भ्रष्टाचार से लिप्त पाए गए नवाज शरीफ को 10 साल की कठोर सजा सुना दी है जो की एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है और साथ साथ 73 करोड़ रुपए जुर्माना भी लगाया है,
Third party image reference
कि पकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रटाचार के मामले में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे है नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में दस वर्ष की सजा दी गई है। साथ ही नवाज की बेटी मरियम नवाज को भी सजा दी गई है, उनकी बेटी मरियम को भी सात साल की सजा सुनाई गई है। एक रिपोर्ट के हवाले से यह खबर मिली है कि पूर्व पीएम नवाज को यह सजा लंदन के एवियन फील्ड में चार फ्लैट के मामले में दी गई है।
Third party image reference
पीएम नवाज और उनकी बेटी मरियम नवाज इस वक्त लंदन में ही हैं। आपके बता दें कि, नवाज शरीफ और उनकी बेटी को पाक की एकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। इससे पहले नवाज़ शरीफ, उनकी बेटी मरियम और सफ़दर की 7 दिन फ़ैसला टालने की अर्ज़ी को शुक्रवार को ही एकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने खारिज कर दिया
Third party image reference
उनके ऊपर लंदन में अवैध तरीके से घर हासिल करने को लेकर यह फैसला सुनाया गया है। आपको बता दें कि, अब नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लग गया है।और पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले है और उनमें मरियम की दावेदारी भी खत्म हो चुकी है नवाज शरीफ के परिवार वालों की तरफ से कुलसुम नवाज़ की खराब तबीयत का हवाला दिया गया था। उनके तरफ से कहा गया था कि, उनके परिवार का अगले 48 घंटों तक उनके साथ रहना जरूरी है। साथ ही एवेनफील्ड भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने नवाज शरीफ पर करीब 73 करोड़ रुपये और उनकी बेटी मरियम पर 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को इससे पहले जवाबदेही अदालत ने बड़ा झटका दिया था। कोर्ट ने नवाज शरीफ की उस याचिका को खारिज किया था, जिसमें नवाज ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामलों में से एक फैसले को 1 हफ्ते की देरी से सुनाने की अर्जी की थी।
Comments
Post a Comment