रिलायंस के नए 'जियो फोन 2' से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा सिर्फ यहां

रिलायंस जियो ने इस साल भी अपनी वार्षिक आम सभा में पिछले साल की तरह कई सारे ऐलान किए। इस बार जियो ने जियो फोन 2, मानसून ऑफर और ब्रॉडबैंड समेत कई घोषणाएं की है। जियो फोन 2 को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।

नए फोन की कीमत क्या है?
जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है और इसकी बिक्री 15 अगस्त से इसी कीमत पर होगी। इस फोन के साथ पुराने जियो फोन की तरह कोई ऑफर नहीं मिलेगी। यानी जिस तरह आप अन्य फोन खरीदते हैं उसी प्रकार इस फोन को खरीद सकते हैं।

नए फोन के साथ कोई ऑफर?
नए फोन के साथ किसी प्रकार का कोई डाटा ऑफर नहीं है लेकिन इसके साथ मानसून ऑफर मिलेगा जिसकी शुरुआत 21 जुलाई 2018 से होगी। इस ऑफर के तहत पुराने फीचर को देकर पिछले साल लॉन्च हुआ जियो फोन 501 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

नोट- पिछले साल लॉन्च हुए जियो फोन को आप वापस करके नया फोन नहीं ले सकते क्योंकि उस फोन को आपको 3 साल तक इस्तेमाल करना है।

Comments

Popular posts from this blog

व्हाट्सप्प से कैसे फुल HD IMAGE भेजे ?

एंड्रॉयड फोन से डिलीट हुए फोटो कैसे रिकवर करे?