सलमान,आमिर को पीछे छोड़ अक्षय बने कमाई में अव्वल

फोर्ब्स द्वारा दुनियाभर के सबसे महंगे टॉप-100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की जा चुकी है। लिस्ट में बॉलीवुड से 2 एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान शामिल हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान और आमिर खान का नाम नहीं है।

Third party image reference
फोर्ब्स के मुताबिक लिस्ट में शामिल 100 सेलेब्स ने बीते 12 महीने में 6.3 अरब डॉलर (लगभग 4.31 खरब रुपए) की कुल कमाई की है, जो पिछले साल की तुलना में 22% ज्यादा है। साल 2018 की फोर्ब्स की इस लिस्ट के मुताबिक,पूर्व प्रफेशनल बॉक्सर फ्लॉएड मेवेदर टॉप पर हैं ।
सलमान और आमिर खान से ऊपर हैं अक्षय

Third party image reference
फोर्ब्स द्वारा जारी इस लिस्ट में अक्षय कुमार 76वें स्थान मिला हैं। जबकि पिछली बार अक्षय कुमार इस लिस्ट में 80वें नंबर काबिज थे। सलमान खान जो कि पिछले बार 71वें स्थान पर थे, इस बार नीचे खिसक कर 82वें स्थान आ गए हैं। उनके साथ इसी स्थान पर अमेरिकन एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन का नाम भी है।

Third party image reference
सलमान खान का नाम 82वें नंबर पर है। उनके साथ इसी नंबर पर गोल्फ प्लेयर रोरी मैक्लॉयय का नाम है। फोर्ब्स के मुताबिक बीते 12 महीने में अक्षय ने 40.5 मिलियन डॉलर (लगभग 3.07 अरब रुपए) और सलमान ने 37.7 मिलियन डॉलर (लगभग 2.57 अरब रुपए) कमाए।पिछली बार इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल था और वह 65वें नंबर पर मौजूद थे।
इस साल अक्षय कुमार की 'पैडमैन' सुपरहिट फिल्म थी। वे इसी साल 'गोल्ड' और '2.0' में भी दिखाई दे ने वाले है। इसके अलावा उन्होंने इस साल 20 ब्रांड्स इंडोर्स कियेहै। दूसरी तरफ, सलमान की 'रेस 3' भी इतनी सफल नहीं रही है। वे इस साल शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में गेस्ट भूमिका मे नजर आने वाले है।

Comments

Popular posts from this blog

व्हाट्सप्प से कैसे फुल HD IMAGE भेजे ?

एंड्रॉयड फोन से डिलीट हुए फोटो कैसे रिकवर करे?