इन तथ्यों से और उलझा बुराड़ी केस का रहस्य,बुराड़ी केस के इन तथ्यों ने उलझा दी मौत की गुत्थी
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे नए लेख में जिसमे हम उजागर करने वाले है बुराड़ी केस की गुत्थी के बारे में ,बुराड़ी केस बुराड़ी डेथ केस इन दिनों अखबार और मीडिया की सुर्खियों में काफी शुमार हो गया हैं।
Third party image reference
इस डेथ केस में लगातार रोज नये नए खुलासे होते जा रहें हैं जो केस की जांच को नई दिशा में मोड़ देते हैं। हालहीं में पिछले दिनों एक साथ 11 लोगो की आत्म हत्या ने जहां दिल्ली पुलिस की नींद उडाकर रख दी हैं वहीं हर रोज केस में एक नया पहलू सामने आ रहा हैं जिससे ये केस ओर ज्यादा उलझता जा रहा हैं।
Third party image reference
जानकारी के मुताबिक बुराड़ी केस में मरने वाले ये 11 लोग चित्तौडग़ढ़ के सावा में रहने वाले एक ही परिवार के लोग थें जो पिछले काफी सालों से दिल्ली में जा कर बस गये थें।खबरों के अनुसार बुराड़ी केस के मामलें में छानबीन क्राइम ब्रांच को पहले ही सौंपी जा चुकी हैं मगर अभी तक कोई निष्कर्ष सामने नही निकल पाया हैं। इस मामलें में क्राइम ब्रांच की टीम बहुत बारिकी से जांच कर रही हैं जिसकी वजह से केस सुलझने की बजाय ओर भी ज्यादा पेचिदा हो गया हैं। इस केस की अब नये सिरे से जांचा की जा रही है जिसमें परिवार के 10 सदस्यों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी हैं जो बेहद चौंकाने वाले तथ्यों को अपने साथ लाई हुई हैं।
Third party image reference
ये है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच
भाटिया परिवार में मारे जाने वाले 11 लोगों में से 10 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक आ चुकी हैं। इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जो 10 लोग फांसी लगा से मरे ,उनकी मौत की असल वजह फांसी थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साबित हो गया हैं की परिवार के किसी भी इंसान को विषाक्त पदार्थ नही दिया गया और ना ही ये बेहोश थें। इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया हैं की इस परिवार के कुछ लोगो की गर्दन टूटी हुई थी। हालांकी अभी तक परिवार की सबसे उम्रदराज महिला नारायणी देवी की रिपोर्ट सामने नही आई हैं। जानकारी के मुताबिक इस परिवार के 11 लोगो में से एक मात्र नारायणी देवी की लाश फर्श पर पाई गई को की बहुत ही अजीब था । इससे पहले इस केस में कई एंगल सामने आ चुके हैं जिसमें रजिस्टर में लिखी बातों ने इस केस को और भी गुमराह कर दिया हैं। इस रजिस्टर में भटकती आत्मा का जिक्र और अगली दिवाली ना देख पाने वाली बात इस केस को ज्यादा उलझा रही हैं, वहीं 11 लोगो की मौत को तांत्रिकों की साजिश भी बताया गया हैं। बहरहाल अभी तक केस किसी नतीजें पर नही पहुंचा पाया है और बुराड़ी परिवार की आत्महत्या का रहस्य उलझता ही जा रहा है ।
Comments
Post a Comment