एशिया कप में पाकिस्तान को दूसरी बार भारत ने धोया, पाक कप्तान ने हार की बताई 'ये वजह'
भारत ने कल खेले गए एशिया कप के मुलकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर अब तक की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है और एशिया कप में अपना विजय अभियान जारी रखा ,वही पाकिस्तानी कप्तानं इस हार से नाराज नजर आये.
Third party image reference
उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा की भारतीय टीम हमसे कही बेहतर है. सरफराज अहमद ने टीम इंडिया की तारीफ की उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की खेलने की क्षमता हमसे बेहतर थी. हमारे खिलाड़ी उनकी बराबरी नहीं कर पाए. वे हमसे ज्यादा काबिल साबित हुए.
Third party image reference
सरफराज ने कहा, "हमने इस मैच में 2 कैच भी छोड़े, ''कैच छोड़कर मुकाबला नहीं जीता जा सकता" उन्होंने कहा की पाकिस्तान की फील्डिंग भी इस मैच में अच्छी नहीं रही और बांग्लादेश के खिलाफ भी उनकी फील्डिंग अच्छी नहीं थी और अब अगर हमें फाइनल तक जाना है तो हर हाल में मंगलवार को बांग्लादेश को हराना होगा.
Third party image reference
रोहित का कैच छूटना पड़ा भारी
Third party image reference
रोहित को 14 रन के निजी स्कोर पर इमाम उल हक और 81 रन पर फख्र जमां ने उनका कैच छोड़ दिया था इसके बाद उन्होंने शतक बनाया और अंत तक नाबाद रहे.पाकिस्तान की फील्डिंग भी इस मैच में अच्छी नहीं रही
Comments
Post a Comment